"फिरोजपुर मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान के अंतर्गत ₹7.84 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया।" - News Timez Punjab

Learn about of all News of Punjab at www.newstimezpunjab.com The Punjab Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 19 July 2025

"फिरोजपुर मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान के अंतर्गत ₹7.84 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया।"

यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें।


लुधियाना-19-जुलाई(हरजीत सिंह खालसा)फिरोजपुर मंडल में दिनांक 22 अप्रैल 2025 से विशेष टिकट जांच अभियान प्रारंभ किया गया, जो लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों में अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाकर नियंत्रण स्थापित करना है। दिनांक 18 जुलाई 2025 तक कुल 1,16,982 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹7.84 करोड़ की राजस्व वसूली की गई। मंडल द्वारा रेल यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ वैध टिकट के साथ यात्रा करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा निरंतर प्रयासों से यह राजस्व अर्जित किया गया है, जो रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने टिकट जांच दल की सराहना करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें।

Facebook Comments APPID