*रेलमदद पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 139 का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता अभियान।* - News Timez Punjab

Learn about of all News of Punjab at www.newstimezpunjab.com The Punjab Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 July 2025

*रेलमदद पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 139 का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता अभियान।*

 फिरोजपुर मंडल में भी 1 अगस्त से 14 अगस्त, 2025 तक एक विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा


 लुधियाना-31-जुलाई (हरजीत सिंह खालसा/ नागी) रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु “रेलमदद” पोर्टल तथा “अखिल भारतीय हेल्पलाइन नंबर 139” को व्यापक रूप से प्रचारित करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में, फिरोजपुर मंडल में भी 1 अगस्त से 14 अगस्त, 2025 तक एक विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें स्टेशनों और ट्रेनों में पोस्टर, स्टिकर, QR कोड आदि के माध्यम से रेलमदद और हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी यात्रियों तक पहुँचाई जाएगी। रेल मदद भारतीय रेल का शिकायत निवारण पोर्टल है, जिसके माध्यम से यात्री कॉल, एसएमएस (139 पर), रेलमदद मोबाइल ऐप, वेबसाइट, ई-मेल एवं सोशल मीडिया के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इनमें से हेल्पलाइन नंबर 139 सबसे अधिक लोकप्रिय माध्यम है। यह अभियान यात्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और रेल सेवाओं में पारदर्शिता एवं त्वरित शिकायत निवारण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Facebook Comments APPID